पटना साहिब से भाजपा के रविशंकर प्रसाद के खिलाफ कांग्रेस ने अंशुल अविजित को उतारा

पटना, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने पटना साहिब से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को प्रत्याशी बनाया है।

पटना साहिब से अंशुल का मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से होगा। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को बिहार में नौ सीटें मिली है। इससे पहले कांग्रेस ने आठ सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।

अंशुल की मां मीरा कुमार लोकसभा अध्यक्ष रह चुकी हैं। मीरा कुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबू जगजीवन राम की बेटी हैं। चुनाव के पूर्व ही उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी।

पटना साहिब सीट पर अंतिम चरण के तहत एक जून को मतदान होगा। पटना साहिब संसदीय क्षेत्र 2009 में अस्तित्व में आया और इस पर भाजपा का कब्जा रहा है। 2009 और 2014 में भाजपा के शत्रुघ्न सिन्हा यहां से विजयी हुए थे, जबकि 2019 में रविशंकर प्रसाद ने परचम लहराया था।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More