देहरादून और मसूरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी कई सौगातें

देहरादून, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून और मसूरी को कई बड़ी सौगातें दी। उन्होंने 250 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

इसमें सहस्रधारा रोड स्थित तरला नागल में करीब 36 करोड़ की लागत से सिटी फॉरेस्ट पार्क बनाया जाएगा। 100 करोड़ की लागत से ब्राह्मणवाला में पटेल नगर थाने के पीछे नए आढ़त बाजार का निर्माण होगा।

सहारनपुर चौक से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण के साथ ही मसूरी में 56 करोड़ रुपए की लागत से ईको पार्क बनेगा। मालदेवता क्षेत्र में वाटरफॉल के सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार का सिद्धांत है कि जो योजनाएं घोषित करते हैं, उसे पूरा भी करते हैं। प्रदेश में ऐसी बहुत योजनाएं हैं, जिनका शिलान्यास हुआ था। आज उनका मुख्यमंत्री धामी लोकार्पण कर रहे हैं। भाजपा की सरकार लगातार प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रही है। हम जनता का काम करते हैं, जनता की बात करते हैं, यही वजह है कि प्रदेश की जनता आज हमारे साथ चल रही है।

–आईएएनएस

स्मिता/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More