तेजस्वी के पैर में आई मोच, कार्यकर्ताओं ने सहारा देकर मंच से उतारा

अररिया (बिहार), 3 मई (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार चुनाव प्रचार में व्यस्त है। वह प्रतिदिन पांच-छह सभाएं कर रहे हैं। इस बीच, शुक्रवार को एक चुनावी रैली के दौरान उनके पैर में मोच आ गई।

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अररिया के सिमराहा, फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान, मंच पर उनके पैर में मोच आ गई। मंच से कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों ने सहारा देकर उन्हें उतारा। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राजद कार्यकर्ताओं के मुताबिक, अररिया से तेजस्वी दरभंगा जाएंगे जहां डॉक्टरों की सलाह लेंगे। तेजस्वी के दरभंगा में ही रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। वह पिछले दो दिन से दरभंगा में डेरा डाले हुए हैं।

अररिया में तीसरे चरण के तहत 7 मई को मतदान होना है। यहां भाजपा उम्मीदवार और वर्तमान सांसद प्रदीप सिंह की सीधी टक्कर राजद के मोहम्मद शाहनवाज आलम से है।

–आईएएनएस

एमएनपी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More