तुष्टिकरण में बंगाल से आगे निकलना चाहती है कर्नाटक सरकार: गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक में कॉलेज कैंपस में हिंदू छात्रा की मुस्लिम युवक द्वारा चाकू से हत्या मामले में सियायत गर्मा गई है। इस मामले को लेकर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

फैयाज नाम के मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की को चाकू से गोदने की घटना को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि कर्नाटक सरकार बंगाल से आगे निकलना चाहती है। कर्नाटक में तुष्टिकरण की शुरुआत हो गई है। हर लोग बंगाल का नकल कर रहे हैं, कर्नाटक सरकार बंगाल से बढ़ना चाहती है। तुष्टीकरण के कारण ही उन लड़कियों को चाकू से गोद दिया, वहां की सरकार मूकदर्शक बनी है। ममता बनर्जी के राज्य में यह सब होते रहा है, अब कर्नाटक बंगाल से बढ़ना चाहता है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लालू यादव के परिवारवाद पर सवाल उठाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश जी लालू जी के छोटे भाई हैं और राज्य के मुख्यमंत्री हैं। लालू जी पूर्व मुख्यमंत्री थे, अब तो इस नसीहत पर लालू जी चाह कर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी है।

तेजस्वी यादव के बयान कि हम कलम बांटते हैं और भाजपा वाले तलवार बाटते हैं पर गिरिराज सिंह ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि सब लोग जानते हैं तेजस्वी यादव के चरवाहा विद्यालय में क्या बांटा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और विरासत को लेकर चलती है। हमारी विरासत शिक्षा से भरी हुई है, इसलिए मुझे उनसे ज्ञान लेने की जरूरत जरूरत नहीं है, वह ज्ञान ना दें।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More