तमिलनाडु के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व में हाथी ने किसान को कुचल कर मार डाला

चेन्नई, 7 मार्च (आईएएनएस)। एक दुखद घटना में, तमिलनाडु के इरोड जिले के सत्यमंगलम टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में एक जंगली हाथी ने 65 साल के एक किसान को कुचल कर मार डाला।

यह घटना बुधवार को हुई। किसान की पहचान मयप्पन के रूप में हुई है जो कडांगल्ली में अपनी भेड़ें चरा रहा था। एक जंगली हाथी अचानक झाड़ियों से निकला और मयप्पन पर हमला कर दिया।

मयप्पन को सत्यमंगलम सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

तमिलनाडु वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा।

सत्यमंगलम वन क्षेत्र में मानव-पशु संघर्ष बढ़ रहे हैं।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More