झारखंड के गोड्डा में शख्स ने छह माह के बेटे को पटककर मार डाला

गोड्डा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने छह महीने के बेटे की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। आरोपी ने इसके बाद वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि नरोत्तमपुर गांव में पंकज मंडल नामक शख्स अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल आया था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से इनकार कर दिया।

पत्नी का कहना है कि वह शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता है। इससे गुस्साए पंकज ने छह माह के बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया।

बच्चे की मां नूतन देवी ने एफआईआर में कहा है कि पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर वह मायके आ गई थी। पंकज उसे जबरन अपने साथ ले जाना चाहता था।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More