जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर पर ईडी का छापा

कानपुर, 7 मार्च (आईएएनएस)। जेल में बंद कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को छापेमारी की है। दोनों भाई जेल में बंद हैं।

ईडी की टीम कानपुर में गुरुवार तड़के ही दोनों के आवास पर पहुंची।

धनशोधन से जुड़े मामले में यह कार्रवाई बताई जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, अरशद और इरफान के पिता स्व. हाजी मुस्ताक के पुराने घर पर ईडी ने छापा मारा है। सुबह 6 बजे ईडी अफसर अर्द्धसैनिक बल के साथ विधायक के घर पहुंचे।

इरफान के घर की बालकनी पर महिला अर्द्धसैनिक बल तैनात क‍िया गया है। किसी को भी बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

जांच चल रही है।

ज्ञात हो कि सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में बुधवार को कोर्ट का फैसला नहीं आ सका। एमपी/एमएलए लोअर कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई पूरी हो चुकी है।

–आईएएनएस

विकेटी/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More