जबलपुर के गंजीपुरा में कई दुकानें जलकर खाक

जबलपुर, 19 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सबसे व्यस्त इलाके गंजीपुरा स्थित बाजार की एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग ने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।

गंजीपुरा शहर का सबसे व्यस्त बाजार है, जहां स्थित एक तीन मंजिला इमारत की सबसे नीचे वाली मंजिल में स्थित कपड़े और बैग की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आग की लपटों ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और उसने ऊपरी मंजिल पर स्थित होजरी की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस बाजार की दुकान में लगी आग से आसपास की दुकान तक फैलने की आशंका थी, मगर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।

बाजार की सड़क संकरी होने पर फायर ब्रिगेड को अंदर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी। इस अग्निकांड में तीन दुकानें पूरी तरह जल गई हैं और उनके आसपास के मकानों को भी इस अग्नि कांड ने प्रभावित किया है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More