चुनाव आयोग के आदेश पर झारखंड में चार आईपीएस की पोस्टिंग, देवघर एसपी बने राकेश रंजन

रांची, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चुनाव आयोग के निर्देश पर राकेश रंजन को झारखंड के देवघर जिले का नया एसपी बनाया गया है। वहां एसपी के तौर पर पोस्टेड रहे अजीत पीटर डुंगडुंग के खिलाफ मिली एक शिकायत के बाद 2 अप्रैल को उन्हें चुनाव आयोग के आदेश पर हटा दिया गया था।

आयोग के निर्देश पर राज्य में तीन अन्य आईपीएस की पोस्टिंग हुई है। ए. विजया लक्ष्मी को दुमका जोनल आईजी बनाया गया है। जबकि वाईएस. रमेश को पलामू डीआईजी के तौर पर पदस्थापित किया गया है। सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है।

–आईएएनएस

एसएनसी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More