चीन से मुंबई लाया गया कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी

मुंबई, 23 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी को पुलिस चीन से वापस मुंबई ले आई। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया था।

गैंगस्टर प्रसाद विट्ठल पुजारी (44) उत्तर-पूर्वी मुंबई के विक्रोली उपनगर का निवासी है। पुलिस के अधिकारियों की एक टीम पुजारी को सुबह फ्लाइट से मुंबई लेकर पहुंची और उसे लॉक-अप में ले जाया गया।

कुमार पिल्लई गिरोह का सदस्य पुजारी कई गंभीर अपराधों के मामलों में पांच साल से अधिक समय से फरार था। उसका नाम एक शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या के असफल प्रयास, अपहरण, मौत की धमकी और मुंबई तथा अन्य स्थानों पर बिल्डरों और प्रमुख लोगों को निशाना बनाने वाले जबरन वसूली रैकेट में सामने आया था।

इससे पहले 2020 में पुजारी ने अपनी मां इंदिरा विट्ठल पुजारी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 10 लाख रुपये की उगाही के लिए एक बिल्डर के अपहरण की साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने इंदिरा विट्ठल पुजारी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उनका बेटा उनकी पकड़ से बाहर था।

जांच के अनुसार, प्रसाद विट्ठल पुजारी 2008 से चीन में अस्थायी निवास वीजा पर रह रहा था। चीन उसे मुंबई पुलिस को सौंपने के लिए सहमत हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम शनिवार को उसे मुंबई ले आई।

–आईएएनएस

एफजेड/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More