ग्रेनो प्राधिकरण ने 74 नए यूनिपोल के लिए निकाले टेंडर, सालाना 10 करोड़ की होगी आमदनी

ग्रेटर नोएडा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 74 नए यूनिपोल के लिए टेंडर निकाल दिए हैं। इन यूनिपोल के आवंटन हो जाने से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सालाना 10 करोड़ रुपए की आमदनी होने की उम्मीद है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने शहर में लगे अवैध यूनिपोल को हटाने और नए यूनिपोल का टेंडर कर नए सिरे से आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर अमल करते हुए प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने नए यूनिपोल लोकेशन के टेंडर निकाल दिए हैं। पांच साल बाद यूनिपोल के टेंडर हुए हैं।

एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि 74 नए यूनिपोल के लोकेशन चिंहित किए गए। शुक्रवार को इनके लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। सर्वाधिक कीमत की बिड लगाने वाले को यूनिपोल आवंटित किए जाएंगे। यूनिपोल के टेंडर की डिटेल और यूनिपोल की लोकेशन को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट और ई-पोर्टल पर भी अपलोड की गई है। इसके लिए 29 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है और 4 मार्च को प्री-क्वालिफिकेशन बिड खोली जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोकेशन के आधार पर 74 यूनिपोल के लिए 10 जोन बनाए गए हैं। हर जोन के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। इन सभी यूनिपोल का आवंटन हो जाने से प्राधिकरण को सालाना 10 करोड़ रुपये की आमदनी होगी।

बता दें कि करीब 60 यूनिपोल पहले से आवंटित हैं। इन यूनिपोल पर कंपनियां तीन साल के लिए विज्ञापन लगा सकेंगी। इनके आकार और डिजाइन प्राधिकरण के मानकों के हिसाब से ही होंगे। सीईओ एनजी रवि कुमार ने अवैध यूनिपोल और उस पर विज्ञापन लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More