ग्रेटर नोएडा के कासना थाने में लगी भीषण आग, कई बाइक जलकर राख

ग्रेटर नोएडा, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में मंगलवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि आग के चलते थाने के अंदर खड़ी कई बाइक और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। भीषण आग के चलते फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक कासना कोतवाली के सामने ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। जिसके बाद उसकी चपेट में आकर कई वाहन जल गए। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हुई है।

कासना कोतवाली गेट के सामने पोल पर एक ट्रांसफॉर्मर लगा है। मंगलवार दोपहर ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। वहां खड़ी दर्जनों बाइक आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इसके बाद कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना दमकल की टीम को दी।

सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि कासना कोतवाली के बराबर लगी आग से एसएचओ का ऑफिस भी जल गया। आग की चपेट में आने से पहले कोतवाली प्रभारी को पूरी तरह से खाली कर दिया गया था। ऑफिस में रखे सभी दस्तावेज हटाकर दूसरे कमरे में रखवाए गए।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More