गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात में अहमदाबाद पूर्व सीट पर करेंगे प्रचार

अहमदाबाद, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को गुजरात में महत्वपूर्ण अहमदाबाद पूर्व संसदीय क्षेत्र के लिए प्रचार करेंगे। गृह मंत्री शाह शाम 7 बजे नरोदा में एक सार्वजनिक सभा में अहमदाबाद पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार हसमुख पटेल के लिए प्रचार करेंगे।

हसमुख पटेल का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार हिम्मतसिंह पटेल से है, जो बापूनगर से विधायक हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में हिम्मतसिंह को जीत मिली थी, उनके पास अच्छा खासा अनुभव है। हालांकि, उन पर दो आपराधिक केस दर्ज हैं और उनपर कुल 19,01,006 रुपये की देनदारी है।

इससे पहले, रोहन गुप्ता अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन उन्होंने पार्टी छोड़ दी और हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और कांग्रेस के आईटी सेल के सदस्य गुप्ता 12 मार्च को चुनावी दौड़ से हट गए। उन्होंने 19 मार्च को कांग्रेस छोड़ दी।

2019 के लोकसभा चुनाव में अहमदाबाद पूर्व निर्वाचन क्षेत्र में 61.76 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें हसमुख पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार गीता पटेल पर 4,34,330 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

–आईएएनएस

एसकेपी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More