गाजियाबाद में लूटपाट करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, नगदी और गाड़ी जब्त

गाजियाबाद, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस टीम ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक कार, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इनसे लूट के 3,500 रुपए और घटना में इस्तेमाल एक कार भी बरामद हुई है।

दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टैक्सी में चलने वाली गाड़ियां चुराते थे। फिर, चोरी की गाड़ी से लूटपाट करते थे। यह लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी टकरा देते थे और उसके साथ लूटपाट करते थे। इसके अलावा चोरी की टैक्सी में आम जनता को लिफ्ट देकर उनसे भी लूटपाट करते थे।

5 फरवरी को पीड़ित ने अज्ञात ओला चालक पर मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को रवि शर्मा और सचिन कुमार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More