कोडरमा में भाजपा की अन्नपूर्णा को ‘इंडिया’ गठबंधन के विनोद सिंह देंगे टक्कर, भाकपा (माले) ने बनाया प्रत्याशी

रांची, 30 मार्च (आईएएनएस)। भाकपा (माले) ने झारखंड की कोडरमा सीट से बगोदर के विधायक विनोद सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। माना जा रहा है कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की प्रत्याशी केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से होगा।

झारखंड में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों की शेयरिंग का फिलहाल आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अब तक जिस फॉर्मूले पर सहमति बनी है, उसके मुताबिक कांग्रेस सात, झामुमो पांच और राजद एवं भाकपा (माले) एक-एक सीट पर अपने प्रत्याशी देगी।

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के दलों के बीच आंतरिक सहमति बनने के बाद ही कोडरमा की सीट पर भाकपा (माले) ने यहां अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया है।

विनोद सिंह वर्तमान में बगोदर इलाके के विधायक हैं। वह भाकपा (माले) के पोलित ब्यूरो के सदस्य हैं। बीएचयू से ललित कला स्नातक और फिल्म निर्माता विनोद अपने पिता महेंद्र सिंह के निधन के बाद 2005 में बगोदर से पहली बार विधायक बने थे।

–आईएएनएस

एसएनसी/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More