कोटा में जेईई अभ्यर्थी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत

जयपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कोटा में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) दे रहे एक छात्र की अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद रहस्यमय हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जमशेदपुर निवासी परनीत (18) के रूप में हुई है।

पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह ने कहा, ”परनीत पिछले दो साल से कोटा के एक छात्रावास में रह रहा था। वह 12वीं कक्षा का छात्र था और जेईई की तैयारी के लिए कोटा में था। कुछ दिन पहले ही उसका जेईई का स्कोर आया था, जिसमें उसे अच्छे अंक मिले थे।

“गुरुवार शाम को वह हॉस्टल में अपने दोस्त के कमरे पर गया था। वहां उसके दोस्तों ने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था। खाना खाने के बाद परनीत की तबीयत बिगड़ गई। उसने कुछ देर आराम किया और फिर अपने परिवार से बात की।”

“जब उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उनके दोस्त उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके दोस्तों ने उसके परिवार के सदस्यों और पुलिस को सूचित किया। परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।”

शुक्रवार को कोटा पहुंचे परनीत के पिता राजीव रंजन रॉय ने कहा, “मेरा बेटा हिम्‍मत वाला लड़का था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। मैंने उसे बताया था कि कोटा में कई छात्र आत्महत्या करते हैं, इस पर उसने कहा था कि ‘पापा’, ‘मैं जिंदगी में कभी भी आत्महत्या करने के बारे में सोच भी नहीं सकता।'”

रॉय ने कहा, “मेरे बच्चे ने जेईई में 98 फीसदी नंबर आए। नतीजे आने के बाद उसने कहा था, ‘पापा, आईआईटी-मुंबई ने कन्फर्म कर दिया है।’ मैं उसकी मौत से सदमे में हूं।’ हम इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।”

–आईएएनएस

एसजीके/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More