कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने गढ़वाल से भरा नामांकन, ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार का दावा

पौड़ी, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए नामांकन के आखिरी दिन बुधवार को गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपना पर्चा भरा। नामांकन के बाद उनका रामलीला मैदान में रैली का कार्यक्रम है।

गणेश गोदियाल ने नामांकन पत्र भरने से पहले शक्ति-प्रदर्शन करते हुए एक रोड शो निकाला जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत भी उनके साथ मौजूद रहे। वह पौड़ी के मुख्य बाजार से रोड शो करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह पहाड़ के लोगों के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके पास जनता का बल है, जबकि दूसरा व्यक्ति धन बल के माध्यम से चुनाव मैदान में उतरा है। लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता का जनबल धनबल पर भारी पड़ेगा और वह बहुत अच्छे मार्जिन से गढ़वाल संसदीय सीट पर जीत हासिल करेंगे। गणेश गोदियाल ने कहा कि ‘400 पार’ सिर्फ एक जुमला है। उन्होंने दावा किया कि इस बार ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

–आईएएनएस

स्मिता/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More