कांग्रेस ने सिकंदराबाद कैंट उपचुनाव के लिए श्री गणेश को उम्मीदवार बनाया

हैदराबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शनिवार को तेलंगाना में सिकंदराबाद छावनी विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव के लिए नारायणन श्री गणेश को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल होने के बाद श्री गणेश की उम्मीदवारी को मंजूरी दी है।

श्री गणेश ने पहले 30 नवंबर, 2023 के चुनाव में इसी सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन असफल रहे।

सिकंदराबाद छावनी के लिए उपचुनाव मौजूदा विधायक बीआरएस की जी. लस्या नंदिता के निधन के कारण हो रहा है।

37 वर्षीय बीआरएस नेता और सिकंदराबाद निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे जी. सयाना की बेटी थीं।

नंदिता 30 नवंबर, 2023 को हुए चुनाव में चुनी गईं थी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री गणेश को 17,169 मतों के अंतर से हराया था।

सीट बरकरार रखने के लिए बीआरएस नंदिता की बहन निवेदिता को मैदान में उतार सकती है ताकि सहानुभूति वोट मिल जाय।

यह उपचुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, जिसके पास राज्य विधानसभा में मामूली बहुमत है और वह हैदराबाद में अपनी पैठ बनाने की कोशिश करेगी। वह विधानसभा चुनाव में यहां से एक भी सीट नहीं जीत पाई।

–आईएएनएस

एसएचके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More