कर्नाटक: 8 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

बेंगलुरु, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार को बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 8 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में घर के मालिक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाबालिग का उस वक्त बलात्कार किया, जब वह अपने किराए के घर में अकेली थी। उसके माता-पिता काम पर गए थे।

पीड़िता का परिवार एक महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था।

पीड़िता को नेलमंगला निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान के तहत केस दर्ज किया है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More