ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हारने पर कलेक्शन एजेंट ने रची लूट की कहानी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में ऑनलाइन गेमिंग में पैसा हारने के बाद कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने अपने साथ लूट की साजिश रची और पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पोल खुल गई।

कथित पीड़ित अवधेश ने पुलिस को सूचित किया था कि 26 फरवरी को चांदपुर जाते समय उससे फीना रोड पर 27 हजार रुपये लूट लिए गए थे। अवधेश ने दावा किया था कि बाइक सवार चार से पांच हमलावरों ने उसकी बाइक रोककर पैसे लूट लिए। उसने घटना के शिवालाकलां थाना इलाके में होने का दावा किया था।

शिवालाकलां थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने कहा कि कलेक्शन एजेंट अवधेश की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इससे अवधेश की पोल खुल गई।

एसएचओ ने आगे कहा कि अवधेश ऑनलाइन गेम खेलता था और काफी पैसा हार चुका था। इसके बाद उसने लूट की झूठी साजिश रची। उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

–आईएएनएस

विमल कुमार/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More