ऊंची इमारत से कूदकर युवक ने दी जान, मौत का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद

जयपुर, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ऊंची इमारत से कूदकर युवक ने जान दे दी।

वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। विधायकपुरी थाना पुलिस जांच करने में जुटी है कि यह हादसा है या आत्महत्या।

दरअसल, यह घटना गणपति प्लाजा की है। शुरुआती तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक इमारत से कूदकर जान देने वाले शख्स का नाम गौरव त्रिपाठी है।

घटना को लेकर परिवार वालों का कहना है कि गौरव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने अचानक ऊंची इमारत से कूदकर जान दे दी।

— आईएएनएस

एकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More