उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी को मिजोरम विधानसभा को संबोधित करेंगे

आइजोल, 25 फरवरी (आईएएनएस)। मिजोरम की अपनी पहली यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 फरवरी को राज्य विधानसभा के चल रहे बजट सत्र को संबोधित करेंगे।

एक अधिकारी ने कहा कि उपराष्ट्रपति आइजोल के बाहरी इलाके तनहरिल में मिजोरम विश्‍वविद्यालय (एमजेडयू) के 18वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद सोमवार को राज्य विधानसभा को संबोधित करेंगे।

जगदीप धनखड़, एम. वेंकैया नायडू के बाद राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाले दूसरे उपराष्ट्रपति होंगे। वह सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे और दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस आएंगे।

–आईएएनएस

एमकेएस/एसजीके

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More