आरएसएस प्रमुख ने त्रिपुरा में पूर्वोत्तर क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया भाग

अगरतला, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को त्रिपुरा के पांच दिवसीय दौरे पर अगरतला पहुंचे और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के आरएसएस कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

आरएसएस सूत्रों ने कहा कि भागवत अगरतला के बाहरी इलाके खयेरपुर में सेवा धाम में रुकेंगे। वहां उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।

18 मई को त्रिपुरा में आरएसएस मुख्यालय सेवा धाम में शुरू हुआ 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, पूर्वोत्तर क्षेत्र के संघचालक उमेश चक्रवर्ती द्वारा संचालित किया जा रहा है।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ” कार्यक्रम में पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के 152 प्रशिक्षु, 30 शिक्षक और 40 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में देश भर में ऐसे 14 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमेें भागवत और आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबले शामिल होंगे।

चार जून को लोकसभा चुनाव नतीजों की घोषणा से पहले भागवत की पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा को महत्वपूर्ण बताते हुए राजनीतिक पंडितों ने कहा कि आरएसएस ने पूर्वोत्तर राज्यों में अपना आधार और बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

आरएसएस से जुड़े दो दर्जन से अधिक अराजनीतिक संगठन इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।

–आईएएनएस

सीबीटी/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More