अंबाला : मंडियों में फसलों के उठाव की समस्या से बेहाल किसानों की सरकार से गुहार

अंबाला, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। हरियाणा के अंबाला की अनाज मंडियों में समय पर उठाव नहीं होने की वजह से किसानों को समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। जिससे वो परेशान हैं।

किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।

किसानों का कहना है कि इस बार मौसम की मेहरबानी की वजह से फसलों का उत्पादन अच्छी मात्रा में हुआ है, लेकिन, समय पर उठाव नहीं होने से किसान और आढ़ती परेशान हैं।

मंडी के पूर्व चेयरमैन का कहना है कि इस बार बहुत ही अच्छी फसल हुई है, लेकिन यहां पर उठाव धीमा है, जिस कारण आढ़ती व किसान दोनों ही परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में फसलों की आवक ज्यादा मात्रा में हुई है, लेकिन उठाव की समस्या होने की वजह से किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

–आईएएनएस

एसएचके/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More