अंतरिम जमानत मिलने का मतलब केजरीवाल का अपराध मुक्त हो जाना नहीं : भाजपा

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने पर बड़ा बयान दिया है।

सचदेवा ने प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि अंतरिम जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह अपराध मुक्त हो गए हैं। अपराध अभी भी वही है कि शराब नीति के मामले में दिल्ली में घोटाला हुआ है, जिसके किंगपिन और सूत्रधार अरविंद केजरीवाल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने की अनुमति मिली है और उसके बाद उन्हें फिर जेल जाना है। यह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है। वह उसका स्वागत करते हैं।

केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद चुनाव पर असर पड़ने के सवाल पर सचदेवा ने कहा कि भाजपा उनके आने या नहीं आने से चुनाव नहीं लड़ती है। केजरीवाल 2014 और 2019 के चुनाव के समय भी बाहर थे, उस समय भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। भाजपा जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ती है।

आप नेताओं की ओर से केजरीवाल के अंतरिम जमानत को लोकतंत्र की जीत बताए जाने पर सचदेवा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पैरोल पर बहुत सारे अपराधी छूटते हैं, आम आदमी पार्टी को उनको भी अपने साथ बैठाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए।

–आईएएनएस

एसटीपी/एकेएस

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More