आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज का दिन!

मेष :  चंद्रमा के प्रभाव से को कष्ट होगा. बेकार के बहस से बचें. आपके कर्म से माता का सुख मैं बृद्धि करेगा. कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे, वे आपके कार्यों की तारीफ करेंगे. गाय का सुद्ध घी का दीपक पूजा स्थान में जलावे.

वृषभ : दिन ख़ुशनुमा बीतेगा. आपके सही कार्य और प्रभाव से पराक्रम बढ़ेगा. आपके अपनों को आपकी जरूरत है. मौज मस्ती पर खर्च होगा. पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे. अन्न और मिठाई का दान शिव मंदिर में करें.

मिथुन : अच्छा भोजन प्राप्ति का योग है. समय बहुत ही अनुकुल है जिससे धन और प्रतिष्ठा बढ़ेगा. मानसिकता को बदलने की बेहद जरूरत है. उन्नति में बाधा आयेगी. कोई खुशखबरी सुन सकते हैं. यात्रा सुखद रहेगी. किये गए कार्य का लाभ होगा.

कर्क : समय अनुकूल है. किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है. संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा. किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे. संतान सुख की प्राप्ति संभव. शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करें.

सिंह : किसी अपनों पर खर्च में बृद्धि होगा साथ ही किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी. अपने अधिनस्थों के किये कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा. बाहर से शुभ समाचार मिलेगा. दूर्वा गणेश जी पर अर्पण करें.

कन्या : पारिवारिक  यात्रा का योग बन रहा है.आय के लिए किया गया प्रयास सफल होगा. कुछ नया सिखने को मिलेगा. जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती है. नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी. जल का दान करें.

तुला : आय के लिए दिन अच्छा है. सरकारी कार्य मे गति आने से मन खुश होगा. प्रतियोगिता में सफल होंगे. जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है. अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें. मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे. इतर दान करें.

वृश्चिक : ससुराल से लाभ का योग है. धर्म मे मन लगेगा.  आपके पूर्व कर्म के प्रभाव से भाग्य साथ है. स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे. मित्रों से मतभेद हो सकते हैं. कार्य स्थल पर धन लाभ के योग है. इष्ट बल मजबूत करें.

धनु : किसी महिला मित्र से विवाद हो सकता है. अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं, समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनेगी. जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा. कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है. चीनी का दान करें.

मकर : समय उत्तम है. लोगों की मदद करें. मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी. राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पैसों का लेन देन संभव. खान पान पर ध्यान दें. मौसम के प्रभाव से स्वास्थ बिगड़ सकता है. अन्न का दान करें.

कुंभ : मौसमी बीमारियों से बचें. गलत दोस्तो से बचना चाहिए. विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे. मेहमानों का आगमान हो सकता है. जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे. धन कमाने की चाह में कोई गलत फैसले न लें. काला वस्तु दान करें.

मीन : ऋण लेने से बचें. कुछ मानसिक भय और तनाव हो सकता है. पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. बुरी संगत छोड़ दें, अन्यथा नुकसान होगा. गायत्री मंत्र का जाप करें.

 

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More