आज का राशिफल : कैसा होगा आज का दिन ?

मेष : पिता की आज्ञा मानें लाभ होगा। समय बहुत ही अच्छा है। अचानक और अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी बड़ी बाधा के दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। मंदिर में झाड़ू दान करें।

वृष : सामाजिक सरोकार बढ़ेगा। दूसरों से अपेक्षा पूर्ण नहीं होने से खिन्नता रहेगी। कार्य पूर्ण होगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। कीमती वस्तुएं का लाभ होगा। जुबान पर नियंत्रण आवश्यक है। किसी परिचित से कोई बड़ा लाभ होगा।

मिथुन : समय ठीक नहीं है। किसी से बहस नहीं हो इसका प्रयास करें। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। आय होगी। 

कर्क: आय के लिए दिन बहुत अच्छा है। नई योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होंगे। धनार्जन होगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। 

सिंह : मौसमी बीमारियों से बचना चाहिए। परिवार के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मंदिर में सेवा करें। सूर्य को जल दें।

कन्या : क्रोध पर काबू जरूरी है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आय में निश्चितता होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा।

तुला :  माता के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मंदिर में अन्न का दान करें।

वृश्चिक : पराक्रम में वृद्धि होगी। समय बहुत ही अच्छा है। कोई अच्छा  समाचार मिल सकता है। पर किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यर्थ भागदौड़ होगी। कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भगवान गणेश के मंन्त्र का जप करें।

धनु : मानसिक सुख शांति बढ़ेगी। धन का आगमन होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। माता की सेवा करें।

मकर : समय अच्छा है। मानसिक और आर्थिक लाभ होगा। कोई बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य बेहद अनुकूल है, लाभ लें। चोट व रोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। काली वस्तु दान करें।

कुंभ : खर्च पारिवारिक या सामाजिक कार्य मे होगा। किसी बड़े काम को करने में रुझान रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। चोट व रोग से बचें।

 मीन : आय और नया कार्य के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।  कारोबार में वृद्धि होगी। निवेशादि शुभ रहेंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। स्त्री पक्ष से लाभ होगा। अनजान और अज्ञात भय रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। तेल का दान करें।

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More