हर साल एक लाख से अधिक स्टूडेंट्स को मिलता है डॉक्टर बनने का अवसर, जानें कहां-कितनी सीटें

नई दिल्ली: पिछले डेढ़ महीने नीट यूजी पेपर लीक का मामला पूरे में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि नीट परीक्षा में इस साल 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में शामिल हुए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि देश भर के मेडिकल कॉलेजों में कुल कितनी सीटें हैं। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पूरे देश में कुल 706 मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें 381 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 21 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं.। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे मेडिकल कॉलेज की संख्या 258 है। यानी मेडिकल की पढ़ाई के लिए कुल 1,09,145 सीटें हैं। इसमें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 55,648 सीटें और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50,685 सीटें मौजूद हैं।

प्रमुख राज्यों में मेडिकल सीटें

दक्षिण भारत को मेडिकल की पढ़ाई का हब माना जाता है, ऐसे में देश भर में सबसे ज्यादा मेडिकल सीटें तमिलनाडु में हैं, जहां सरकारी कॉलेजों में 5,725 सीटें तो निजी कॉलेजों में 5,500 सीटें हैं. यानी कुल 11,225 सीटों पर हर साल छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई करने का अवसर मिलता है। इसी तरह एक अन्य राज्य कर्नाटक में सरकारी कॉलेजों में 3,150 सीटें हैं तो निजी कॉलेजों में 6,995 सीटें हैं। KMC मणिपाल को मेडिकल की पढ़ाई के मामले में कर्नाटक का सबसे बेहतर कॉलेज माना जाता है, जहां MBBS कोर्स के लिए 250 सीटें हैं. यानी राज्य में कुल 11,020 सीटें हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में 2,485 सीटें और निजी कॉलेजों में 2,850 सीटें हैं। यानी 5,335 सीटें हैं।

उत्तर भारत के राज्यों की यदि स्थिति देखी जाए तो उत्तर प्रदेश में सरकारी कॉलेजों में 4,303 सीटें और निजी कॉलेजों में 4,750 सीटें हैं. यानी 9,253 सीटें हैं. भारत के कुछ शीर्ष रैंक वाले मेडिकल कॉलेज भी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। इनमें BHU वाराणसी, SGPGIMS लखनऊ और KGMU लखनऊ शामिल हैं। महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में सरकारी कॉलेजों में 4,825 सीटें और निजी कॉलेजों में 5,070 सीटें हैं. टोटल 9,895 सीटें हैं.

प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में सीटें 

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश: 250 सीटें
उस्मानिया मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद: 250 सीटें
बीजे मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद: 250 सीटें
आंध्र मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम ,आंध्र प्रदेश: 250 सीटें
श्री वेंकटेश्वर मेडिकल कॉलेज, उत्तर प्रदेश: 240 सीटें

राज्यवार मेडिकल सीटों की संख्या

आंध्र प्रदेश: 6,485 सीटें, अरुणाचल प्रदेश: 50 सीटें, बिहार: 2,765 सीटें, छत्तीसगढ़: 2,005 सीटें, गोवा: 180 सीटें, गुजरात: 7,250 सीटें, हरियाणा: 2,185 सीटें, हिमाचल प्रदेश: 920 सीटें, झारखंड: 1,055 सीटें, कर्नाटक: 11,545 सीटें, केरल: 4,555 सीटें, मध्यप्रदेश: 4,900 सीटें, महाराष्ट्र: 10,845 सीटें, पंजाब: 1,800 सीटें, राजस्थान: 5,505 सीटें, तमिलनाडु: 11,475 सीटें, तेलंगाना: 8,490 सीटें, उत्तराखंड: 1,150 सीटें, उत्तर प्रदेश: 9,263 सीटें, पश्चिम बंगाल: 5325 सीटें, ओडिशा: 2,525 सीटें

पूर्वोत्तर राज्य: मणिपुर: 425 सीटें, मेघालय: 50 सीटें, मिजोरम: 100 सीटें, नगालैंड: 100 सीटें, , सिक्किम: 150 सीटें, त्रिपुरा: 225 सीटें, असम: 1,550 सीटें

केंद्र शासित प्रदेश: अंडमान निकोबार: 114 सीटें, चंडीगढ़: 150 सीटें, दादरा एंड नागर हवेली: 177 सीटें, दिल्ली: 1,497 सीटें, जम्मू कश्मीर: 1,339 सीटें, पॉन्डिचेरी: 1,830 सीटें

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More