IMA के देशव्यापी हड़ताल के कारण राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं ठप

रांची:कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी मामले में झारखंड के डॉक्टर आज हड़ताल पर हैं। सभी जिले में चिकित्सक आज प्रदर्शन कर रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को राजधानी रांची के रिम्स और सदर अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। वे बंगाल में हुई घटना पर न्याय के साथ साथ राज्य सरकार से सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं। इस दौरान वे “एक, दो, तीन, चार बंद करो ये अत्याचार जैसे नारे लगा रहे थे”। सभी के हाथों में एक तख्ती है जिसमें हेट क्राइम्स में आरोपियों को न बचाने की अपील की गयी है।

रिम्स  के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इस कारण राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में ओपीडी बंद है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण शुक्रवार तक 40 से ज्यादा बड़ी सर्जरी टालनी पड़ी। सबसे ज्यादा 20 से 24 ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग में टाले गए। इसके अलावा हड्डी, न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी विभाग में भी ऑपरेशन टाले गए हैं।

रांची के रिम्स और सदर अस्पताल के बाहर डॉक्टरों ने जोरदार प्रदर्शन किया और कोलकाता की महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना के लिए न्याय की मांग की।सभी लोग मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के साथ-साथ क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन की मांग कर रहे हैं। इस दौरान वे” वी वांट जस्टिस” के नारे लगा रहे हैं। राज्य भर में हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से मरीजों को परामर्श नहीं मिल पा रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सभी तरह की सेवाएं ठप हैं। रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन मेडिकल प्रैक्टिस एक्ट लागू करने की मांग कर रहा है। उनकी मांग है कि मेडिकल प्रैक्टिस के लिए एक व्यवस्थित कानून बनाया जाए जो डॉक्टरों के पेशेवर मानकों और मरीज़ों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। इस कानून के ज़रिए मेडिकल पेशे को विनियमित करने, डॉक्टरों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करने और मेडिकल शिक्षा और प्रैक्टिस के मानकों को ऊपर उठाने की कोशिश की जा रही है।

कोलकाता मे ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आईएमए के आह्वान पर गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों ने चिंता जताई। 

gadwa dr

डॉक्टरों ने कहा कि रात के अंधेरे में कौन कहे, दिन के उजाले में भी सेवा करने वाले डॉक्टर महफूज नहीं हैं। घटना से आक्रोशित डॉक्टरों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर यदि सरकार गंभीर नहीं होती है तो आज ओपीडी बंद किये हैं। कल और बड़ा कदम उठाने पर बाध्य होंगे।

 

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More