स्वास्थ्य सुझाव: स्मोकिंग तो छोड़ दी, लेकिन बार-बार हो रही है सिगरेट पीने की तलब तो कैसे रोंके?

लाइफस्टाइल । Quit Smoking Tips: स्मोकिंग हमारी सेहत को इतने तरीके से नुकसान पहुंचाती है, जिसका अनुमान आपको शायद ही होगा, इसका नुकसान पहुंचाने वाला धुंआ आपके शरीर में रह जाता है और धीरे-धीरे गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स लगातार स्मोक न करने की सलाह देते हैं।
सिगरेट छोड़ने का सबसे सही विकल्प-
धूम्रपान की लत छोड़ने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना पड़ेगा। यह तय कर लें कि आपको सिगरेट छोड़नी ही है। तथा अपने मुँह को ख़ाली न रखना है। कुछ न कुछ खाते या चबाते रहना है। शुरुआत में निकोटिक्स की च्विंगम ले आइए। लेकिन इससे ज़्यादा सुगर फ्री च्विंगम भी लेकर आइए। अब अपना काम करते वक्त च्विंगम चबाते रहिए। आपके एकाकी होना का दोस्त जो कभी सिगरेट थी अब वो दोस्त च्विंगम को बनाइये। एक निकोटिक्स की च्विंगम चबा ली और फिर तीन चार सुगर फ्री च्विंगम चबा लीं। इस तरह दिन में 15-16 च्विंगम आप चबा जाएँगे। इनमें 3-4 निकोटिक्स रखना और बाक़ी सुगर फ्री च्विंगम। लेकिन सिर्फ़ च्विंगम चबाना सही विकल्प नहीं है। इसलिए साथ में नमीदार- सॉंफ़ (Saunf) भी अपने पास रखिए। मैं तो डेस्क पर काम करते हुए एक एक दाना पूरे दिन चबाते रहता था। लेकिन ऐसा नहीं है कि इस बीच आपको स्ट्रिकली सिगरेट से हाथ ही नहीं लगाना। नहीं ऐसा नहीं करना है। मैंने तो जानबूझकर सिगरेट छोड़ने के क्रम में अपने साथ कोई ज़ब्रदस्ती की ही नहीं। हाँ मनोइच्छा रखनी है कि मुझे छोड़नी है।
विल पावर क्यों जरूरी है?
विल पावर बहुत ज़रूरी है। मगर ये भी याद रखें कि आपको सिगरेट स्वेच्छा (Voluntarily) से छोड़नी है, ज़बरदस्ती से नहीं। ज़बरदस्ती किए काम वापस लौट आते हैं। इसलिए दिन में एक दो सिगरेट का विकल्प शुरुआत में रखें। या कहें कि प्रक्रिया फॉलो करने के उपहार स्वरूप भी ख़ुद को एक दो सिगरेट सुबह शाम दे सकते हैं। मैं तो कहता हूँ ख़ुद को रिवॉर्ड करने का ये काम आपको ज़रूर करना चाहिए कि हाँ मैं कोशिश कर रहा हूँ। च्विंगम और सौंफ़ आपको शुरुआत में ही दो सिगरेट पर ले आएँगी। जिन्हें आप सुबह शाम ले सकते हैं। इसके बाद आपका लक्ष्य दो सिगरेट से एक पर लाना है। इस बीच आपको भूख अधिक लगेगी। कुछ न कुछ खाने को शरीर दौड़ेगा। इसके लिए दो उपाय हैं, अत्यधिक फ़्रूट्स घर में रखना, या अपने पास- सूखे चने रखें। चने रखने से तीन फ़ायदे होंगे, एक तो ये सस्ते पड़ेंगे, दूसरा- आप च्विंगम और सॉंफ़ की जगह इन्हें भी चबा सकेंगे। तीसरा- सिगरेट छोड़ने से जो विदड्रॉ सिंपटैंप्स हैं उनमें से एक है- बहुत अधिक भूख लगते रहना। इसलिए चने खाते रहने से इस समस्या का समाधान भी हो जाएगा।
मैंने चार महीने पहले- चार-पाँच सिगरेट से दो पर आया। फिर एक पर आया। फिर पाँच दिन बाद एक पी। और फिर एक भी नहीं पी। शुरुआत में मन करता था, फ़िल्म में स्मोक करते देख भी पीने का दिल कर आता था। लेकिन आज ये है कि सिगरेट की दुकान के पास खड़े होने पर, ख़ुशबू आने पर भी सिगरेट पीने का मन ही नहीं करता। ये सब स्वेच्छा से हो सका इसलिए अधिक सुखद है। अब मैं निकोटिक्स की एक भी च्विंगम नहीं चबाता। जरूरत महसूस नहीं होती। सामान्य सुगर फ्री च्विंगम की संख्या भी अब बहुत कम है। वह शायद दिन भर मेरे पढ़ने की आदत की वजह से बचा कर रखी हुई है। सिगरेट की आदत भी गई। बीते दिनों मैंने चाय की संख्या भी कम की। बीते दिनों तो नहीं ही पी। फिर भी चाय तो एक कप कभी भी दबा लो। इतना भी ख़ुद पर क्या पाबंदियाँ।
आगे का नहीं पता मगर इस तरीक़े से आप अपनी सिगरेट कम ज़रूर कर सकेंगे और अंत में एक दिन छोड़ ही देंगे। सबसे ज़रूरी बात, सिगरेट पीने वाले दोस्तों से हर दिन ना मिलें। ऐसे दोस्तों को अवॉयड करें, वरना भगवान भी आकर सिगरेट नहीं छुड़वा सकता। एकबार सिगरेट छूट जाएगी तब उनका आपके आसपास होने उतना प्रभावित नहीं करेगा। लेकिन शुरुआत के दिनों में अगर सिगरेट पीने वाले दोस्त आसपास रहेंगे तो आप कभी भी सिगरेट नहीं छोड़ सकेंगे।
सिगरेट छोड़ने के फायदे क्या है?
फेफड़ों की सेहत में सुधार होगा।
एनर्जी बढ़ेगी।
आपकी सूंघने की क्षमता में सुधार होगा, साथ ही खाने का स्वाद भी बेहतर होगा।
उंगलियों और नाखूनों से धीरे-धीरे पीलापन गायब होने लगेगा।
आपके दांतों पर होने वाले दाग-धब्बे धीरे-धीरे साफ होने लगेंगे।
आपकी स्किन में सुधार देखा जा सकेगा।
आपके कपड़े, सांस और बालों से सिगरेट की महक नहीं आएगी।
