अदनान सामी के 53वें जन्मदिन की पार्टी में गायकों ने क्यों दिया उन्हें ‘सुनीता’ नाम ?

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस। मशहूर संगीतकार अदनान सामी का आज जन्मदिन है। वह 53 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने अपना जन्मदिन गायक शंकर महादेवन, शान और सोनू निगम के साथ मनाया। इन गायकों ने मजेदार अंदाज में संगीतकार अदनान का जन्मदिन मनाते हुए कई गाने गाए। इस दौरान इन गायकों ने उन्हें मजाक में एक विशेष नाम ‘सुनीता’ दिया।

गायक शंकर महादेवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें अदनान के सिंगर मित्र उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ‘बार-बार दिन ये आए’ गाना गाते हैं और अंत में ‘हैप्पी बर्थडे टू यू सुनीता’ भी गाया जाता है।

वीडियो में अदनान ने सफेद पोलो नेक टी-शर्ट के साथ नीली जींस पहनी हुई है। साथ ही शंकर महादेवन ने लैवेंडर रंग का कुर्ता-पायजामा पहना है, शान ने पेस्टल पिंक स्ट्राइप वाली शर्ट पहन रखी है, जबकि सोनू ने सफेद स्ट्राइप वाली शर्ट और उसी रंग की पैंट पहनी है।

शंकर ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, “अदनान के जन्मदिन की खुशियां बहुत मजेदार रहीं! हैप्पी बर्थडे ब्रदर!”

सोनू ने भी वही वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “कितना खिलाता होगा वह इंसान…जिसके नाम में ही ‘नान’ है! हैप्पी बर्थडे मेरे भाई अदनान!!”

आदनान ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा- “पहले खुद पूरा खाता था…अब दूसरों को खिलाता है।” सोनू ने जवाब में कहा: “हाहाहा…लव यू…”

वरिष्ठ अभिनेत्री पूनम ढिल्लन भी अदनान के जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील वीडियो साझा किया जिसमें सोनू निगम और पूनम ‘तू तू है वही’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में शान भी इस गाने को गाते दिख रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन दिया: “क्या शानदार जन्मदिन का जश्न था…प्रिय अदनान को जन्मदिन की शुभकामनाएं…सोनू और शान के साथ।”

पद्म श्री अदनान सामी को ‘तू सिर्फ मेरा महबूब’, ‘या हबीबी’, ‘कभी तो नज़र मिलाओ’, ‘भीगी भीगी रातों में’, ‘लिफ्ट करादे’, ‘प्यार बिना’, ‘कभी नहीं’, ‘नैन से नैन’, ‘रूठे हुए’, ‘तेरा चेहरा’, ‘इश्क होता नहीं सबके लिए’, ‘किस मी बेबी’, ‘नूर ए खुदा’, और ‘ओ रे खुदा’ जैसे हिट ट्रैक देने के लिए जाना जाता है।

–आईएएनएस

पीएसएम/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More