अगर वोट नहीं देंगे तो शिकायतों के जिम्मेदार आप ही होंगे : आर माधवन

मुंबई, 20 मई (आईएएनएस)। एक्टर आर. माधवन ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट किया और कहा कि उन्हें मताधिकार का इस्तेमाल करने पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

एक्टर ने एक्स पर अपना और अपनी पत्नी सरिता का एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में एक्टर कह रहे हैं, “जिम्मेदारी पूरी की हमने… हमने वोट किया और मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। आप भी वोट कीजिए, ताकि आप बाद में पछतावा महसूस न करें।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर आप वोट नहीं करोगे तो इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, जितनी चीजों की शिकायतें आप कर रहे हो उसके जिम्मेदार आप ही होंगे। जाइए वोट करिए।”

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल भी शामिल हैं।

कई बॉलीवुड हस्तियां जैसे महेश भट्ट, अक्षय कुमार, विद्या बालन, नाना पाटेकर, शाहिद कपूर और फरहान अख्तर पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं।

–आईएएनएस

पीके/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More