मेहंदी के बाद आज रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे सोनाक्षी-जहीर

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

दोनों के फैंस बेसब्री से उनके जश्‍न की फोटोज का इंतजार कर रहे हैं।

अपनी शादी से पहले, सोनाक्षी और जहीर ने परिवार और दोस्तों के लिए एक निजी मेहंदी समारोह आयोजित किया।

सोनाक्षी ने अपनी मेंहदी के लिए लाल और ब्राउन कलर की एक शानदार ड्रेस चुनी। शनिवार की शाम सिन्हा परिवार का घर ‘रामायण’ रोशनी से जगमगाता नजर आया।

जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए कहा था कि यह एक रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जिसके बाद बांद्रा पश्चिम के लिंकिंग रोड पर मुंबई के एक रेस्तरां, बैस्टियन में पार्टी होगी।

शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाले इस रेस्तरां को अब न्यूयॉर्क स्थित मिशेलिन-स्टार सेलिब्रिटी शेफ सुवीर सरन चलाते हैं।

सोनाक्षी और जहीर इकबाल पिछले सात सालों से डेटिंग कर रहे हैं।

ऐसा कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात तब हुई जब जहीर सलमान खान द्वारा निर्मित 2019 की रोमांटिक ड्रामा ‘नोटबुक’ की शूटिंग कर रहे थे। जहीर इस फिल्म में अभिनेता मोहनीश बहल की बेटी और नूतन की पोती, प्रनूतन बहल के साथ काम कर रहे थे।

मुंबई के प्रमुख ज्वैलर इकबाल रतनसी के सबसे बड़े बच्चे जहीर ने 2022 की फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी के साथ काम किया है। इसमें वह लंदन स्थित टीवी लाइन प्रोड्यूसर जोरावर रहमानी की भूमिका निभाते दिखे।

इस फिल्‍म में हुमा कुरैशी भी हैं। इस फिल्‍म में सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनर सारा कपूर की भूमिका निभाई है।

जहीर को सलमान के बहनोई आयुष शर्मा के साथ इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘रुसलान’ में एक विशेष भूमिका में देखा गया था।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More