‘द ट्रायल’ की कलाकार नूर मालबिका दास फ्लैट में मृत पाई गईं

मुंबई: अभिनेत्री-मॉडल नूर मालाबिका दास सोमवार को अंधेरी के ओशिवारा इलाके में लोखंडवाला स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गईं। नूर 2023 की कानूनी ड्रामा द ट्रायल में काजोल की सह-कलाकार थीं। उनकी मौत आत्महत्या से होने का संदेह है। ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने संभावित गड़बड़ी या हत्या के कोणों पर विचार करते हुए उनकी मौत की गहन जांच की मांग की है। 32 वर्षीय अभिनेत्री असम की रहने वाली थीं। अभिनेत्री बनने से पहले, उन्होंने कतर एयरवेज में एयर होस्टेस के रूप में काम किया था। पंखे से लटक कर दी जान , पुलिस ने नूर मालाबिका दास का शव उनके लोखंडवाला घर से बरामद किया. जहां एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सुसाइड की है। हालांकि, मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि नूर मालाबिका के आस-पास रहने वालों को उनके घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने जब ओशिवारा पुलिस को इस बारे में सूचना दी, तो उन्होंने एक्ट्रेस के घर का दरवाजा तोड़कर फ्लैट में जाकर चेक किया। अंदर घुसने पर पुलिस ने नूर का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ पाया। ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब नूर के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी सामने नहीं आया और ना किसी ने उनका शव लिया। ऐसे में पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली NGO की मदद से रविवार को नूर का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बता दें कि नूर मालाबिका दास सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उन्होंने पांच दिन पहले ही हंसते-खिलखिलाते अपना वीडियो शेयर किया था। एक्ट्रेस की आखिरी पोस्ट पर फैंस कमेंट करके अपना दुख जता रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/C7y0n0qp66T/?utm_source=ig_web_copy_link
