‘कॉल मी बे’ के ट्रैक ‘चुराइयां’ में दिल टूटने के दर्द के साथ उम्मीद की भी बात

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अनन्या पांडे की पहली सीरीज ‘कॉल मी बे’ के निर्माताओं ने एक नया ट्रैक ‘चुराइयां’ जारी किया है। इस गाने में एक टूटे दिल की आवाज सुनी जा सकती है।

भावनात्मक गहराई और संवेदनशीलता से भरपूर यह पॉप फ्यूजन ट्रैक प्यार में धोखा खाने के बाद खुद को तलाशने की यात्रा को दिखाता है। अभिजीत श्रीवास्तव द्वारा कम्पोज किए गए इस गाने के बोल शायरा अपूर्वा और मुदित चतुर्वेदी ने लिखे हैं। वहीं गाने को सुवर्णा तिवारी और मुदित चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज दी है।

गाने के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा, ”ट्रैक ‘चुराइयां’ सही मायने में आपको उस भावनात्मक रोलरकोस्टर से जोड़ता है जो वास्तव में ‘कॉल मी बे’ में मेरे किरदार द्वारा अनुभव किया गया है।”

”इस गाने ने मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है। यह गाना प्यार की निराशा और उम्मीद दोनों के बारे में है। मुझे लगता है कि हर कोई इस गाने से जुड़ाव महसूस करेगा।”

यह गाना अनन्या के किरदार बेला के दिल टूटने के बारे में बताता है, जब वह अपनी आंखों के सामने अपनी शादी टूटती देखती है। भावनात्मक रूप से डूबते हुए यह ट्रैक प्यार से लेकर दर्द की गहराई तक ले जाता है। साथ ही एक उम्मीद के बारे में भी बात करता है।

इस गाने को लेकर संगीतकार अभिजीत ने कहा, ” ‘चुराइयां’ बनाना संगीत में भावनाओं को शामिल करने के बारे में था। इसमें दर्द और जुनून दोनों हैं, और मैं इसे दर्शकों के साथ शयेर करने के लिए रोमांचित हूं। इतनी प्रतिभाशाली संगीत टीम के साथ काम करना और स्क्रीन पर अनन्या का भावनाओं में और गहराई देना बेहद खास है।”

गायिका सुवर्णा ने कहा, ” ‘चुराइयां’ गाना एक भावनात्मक अनुभव है। गीत की गहराई ने मुझे पूरी तरह से आकर्षित किया, जिससे आप हर पल को महसूस कर पाते हैं और अपने आप को किरदार और कहानी से जोड़ पाते हैं। यह एक ऐसा ट्रैक है जो निश्चित रूप से आपके दिल को छू जाएगा।”

गायक मुदित कहा, ”गीत ‘चुराइयां’ में दिल टूटने और उम्मीद के बीच नाजुक संतुलन है। यह याद दिलाता है कि दिल टूटने के बाद भी यादों में सुंदरता होती है और आने वाले समय में उम्मीद की एक किरण होती है। यह एक ऐसा गाना है जिससे कई लोग व्यक्तिगत स्तर पर जुड़ेंगे।”

धर्माटिक एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित सीरीज ‘कॉल मी बे’ को इशिता मोइत्रा ने बनाया है। इसका निर्देशन कॉलिन डी’कुन्हा ने किया है। वहीं कार्यकारी निर्माता के रूप में करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने काम किया है।

आठ पार्ट वाली इस सीरीज में अनन्या मुख्य भूमिका में हैं। इसमें वीर दास, गुरफतेह पीरजादा, वरुण सूद, विहान समत, मुस्कान जाफरी, निहारिका लायरा दत्त, लिसा मिश्रा और मिनी माथुर जैसे कलाकार शामिल हैं।

सीरीज का प्रीमियर 6 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा।

–आईएएनएस

एमकेएस/एकेजे

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More