अनटाइटल मलयालम फिल्म की शूटिंग में बिजी सनी लियोनी, वीडियो वायरल

 

मुंबई :  इन दिनों एक्ट्रेस सनी लियोनी केरल में अपने अनटाइटल मलयालम प्रोजेक्ट की शूटिंग में काफी बिजी हैं। शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस क्रू के बीच नजर आ रही हैं।

वीडियो में उन्हें एक सीन के बारे में बताते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की शर्ट को डेनिम शॉर्ट्स के साथ पेयर किया हुआ है।

कुछ दिन पहले, सनी ने केरल में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक पंपल्ली और फिल्म की टीम के साथ मुहूर्त पूजा की।

सनी लियोनी वर्तमान में ‘स्प्लिट्सविला एक्स5’ के लेटेस्ट सीजन को होस्ट करती नजर आ रही हैं। इससे पहले, उनकी फिल्म ‘कैनेडी’ ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के प्रीमियर में खूब तालियां बटोरी थीं। हालांकि, यह अभी तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई है।

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘कोटेशन गैंग’ भी पाइपलाइन में है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More