बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी के साथ मानसून ट्रिप पर निकलीं क्रिस्टल डिसूजा, शेयर किए वीडियो

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा हर किसी के दिलों पर राज करती हैं। फैंस न सिर्फ उनकी एक्टिंग के, बल्कि उनकी अदाओं के भी दीवाने हैं। वह टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और रोजमर्रा के अपडेट शेयर करती रहती हैं।

इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी और क्लोज फ्रेंड्स के साथ मॉनसून ट्रिप एन्जॉय कर रही हैं।

बुधवार को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में ट्रिप के कई वीडियो शेयर किए।

वीडियो में उन्हें ऋत्विक धनजानी के साथ रोड ट्रिप का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। रोड ट्रिप वीडियो में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा जोनस स्टारर ‘बर्फी’ का गाना ‘क्यों’ बैकग्राउंड में बज रहा है।

दूसरे वीडियो में वह पाव भाजी खाते हुए और अपने दोस्तों के साथ डंब शरेड्स (एक तरह का गेम) खेलते हुए देखी जा सकती हैं। उनकी एक दोस्त ‘वास्तव: द रियलिटी’ टाइटल पर एक्ट कर रही हैं।

वह टीवी शो ‘एक नई पहचान’ में साक्षी मोदी और ‘ब्रह्मराक्षस’ में रैना शर्मा की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।

क्रिस्टल के करियर के बारे में बात करें तो, उन्होंने 2007 में टीवी सीरियल ‘कहे न कहे’ से एक्टिंग में कदम रखा था। इसके बाद वह ‘क्या दिल में है’, ‘कस्तूरी’, ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘बात हमारी पक्की है’ जैसे सीरियल में नजर आई।

वह साल 2011 में ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में जीविका के रोल से घर-घर में मशहूर हो गई। उन्हें अपने किरदार के लिए कई अवॉर्ड्स मिले। इसके बाद वह शो ‘एक नई पहचान’ में साक्षी मोदी और ‘ब्रह्मराक्षस’ में रैना शर्मा की भूमिका के लिए जानी गई। वह ‘बेलन वाली बहू’ शो का भी हिस्सा रही।

उन्होंने 2019 में वेब सीरीज ‘फितरत’ से ओटीटी में डेब्यू किया और 2021 में ‘चेहरे’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More