अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की चर्चा के बीच मलाइका ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। एक्‍टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की चर्चा के बीच एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

इंस्टाग्राम पर मलाइका के 18.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्‍होंने एक्‍टर अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया।

एक्‍ट्रेस ने पोस्‍ट में लिखा, ”इस धरती पर सबसे बड़ा खजाना वो लोग हैं, जो हमें प्यार करते हैं, सपोर्ट करते हैं। उन्हें न तो खरीदा जा सकता है और न ही रिप्लेस किया जा सकता है और हम सबके पास ऐसे बहुत कम लोग हैं।”

इससे पहले आईएएनएस के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की थी कि 2018 में डेटिंग शुरू करने वाले मलाइका और अर्जुन अलग हो गए हैं।

सूत्र के मुताबिक, “अर्जुन की बॉडी लैंग्वेज और अभी वह जिस तरह से हैं, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि वह दोनों अलग हो चुके हैं। वे इतने लंबे समय से डेटिंग कर रहे थे, इसलिए यह सब शांति से हुआ। मलाइका और अर्जुन अभी भी एक-दूसरे के अच्‍छे दोस्‍त हैं।”

दोनों की डेटिंग की अफवाहें 2018 में फैलीं थी, जब उन्हें एक फैशन शो में साथ देखा गया। हालांकि, अक्टूबर 2018 में मलाइका के 45वें जन्मदिन पर उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा किया था।

उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार भरी तस्वीरें और पोस्ट करके एक-दूसरे के प्रति प्‍यार का इजहार करते हुए देखा जाता रहा है। वे दोनों न्यूयॉर्क, बर्लिन और ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग में रोमांटिक छुट्टियां मनाने भी गए थे।

मलाइका ने बॉलीवुड के अभिनेता-निर्देशक-निर्माता अरबाज खान से शादी की थी। लेकिन, दोनों की शादी नहीं चल पाई। दोनों ने 11 मई 2017 को तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा अरहान है। पति से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में आ गई थीं।

वहीं, अर्जुन रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अपने ग्रे शेड्स दिखाने के लिए तैयार हैं, जिसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण भी हैं।

इसके बाद उनके पास अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री 2’ है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ हैं।

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। वह निजी जिंदगी के अलावा प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

मलाइका ने ‘दिल से’, ‘बिच्छू’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘कांटे’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों में काम किया है। वह टेलीविजन शो ‘नच बलिए’ का भी हिस्सा रहीं। इसमें उन्होंने एक जज की भूमिका निभाई थी।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More