मृणाल ठाकुर ने शेयर क‍िया वीडियो, बिता रही हैं फुरसत के पल

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर, जो हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक कैमियो भूमिका में नजर आई थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया।

अभिनेत्री द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में वह ‘सीसॉ’ कर रही हैं। उन्हें सीसॉ पर अपने मेकअप आर्टिस्ट के साथ बच्चों जैसा उत्साह दिखाते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने पसंदीदा व्यक्ति के साथ जीवन को संतुलित किया जा रहा है।”

वीडियो को 62 हजार से ज्यादा लाइक्स, 350 कमेंट और 100 से ज्यादा लोगों के द्वारा शेयर किया गया है।

वीडियो में एक साइड में वह बैठी हुई हैं और दूसरी तरफ उनकी मेकअप आर्टिस्ट। खेतों के बीच में दोनों सीसॉ कर रही हैं। एक बार अभिनेत्री नीचे की और जाती हैं, तो एक बार उनकी मेकअप आर्टिस्ट। अभिनेत्री जिस जगह मौजूद हैं, वहां सूरजमुखी के बहुत सारे पौधे हैं, जो बैकग्राउंड को काफी आकर्षक बना रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने दोस्तों के साथ कुछ फोटो भी शेयर की। फोटो में खासतौर पर सूरजमुखी की फोटो भी शामिल है।

मृणाल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में टेलीविजन शो ‘मुझसे कुछ कहती है…ये खामोशियां’ से की थी। वह ‘अर्जुन’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं और ‘नच बलिए 7’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

मृणाल वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ का भी हिस्सा थीं। वह ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ नामक एपिसोड में अधीरा आर्या के रूप में नजर आई थीं। इस सीरीज में शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, शशांक अरोड़ा, कल्कि कोचलिन, शिवानी रघुवंशी जैसे सितारे हैं और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।

उन्होंने ‘लव सोनिया’, ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘धमाका’, ‘सीता रामम’, ‘पिप्पा’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

हाल ही में, उन्होंने ‘कल्कि 2898एडी’ में दिव्या की भूमिका निभाई। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था और वैजयंती मूवीज ने इसका निर्माण किया था।

अभिनेत्री के पास अगली फिल्म ‘पूजा मेरी जान’, और ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ है, इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More