शाहिद कपूर, रकुल प्रीत सिंह ने कियारा आडवाणी को किया बर्थडे विश

मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म, वे अपने बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर शाहिद कपूर, हुमा कुरैशी, मानुषी छिल्लर और परिणीति चोपड़ा ने उन्हें विश किया।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कबीर सिंह’ में कियारा के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले शाहिद ने फिल्म की शूटिंग से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। 

थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आपकी लाइफ में और भी हंसी-खुशी और अच्छे पल आएं! हैप्पी बर्थडे कियारा।”

हुमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में कियारा की एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने बर्थडे नोट लिखा, “आने वाला साल बेहतरीन हो कियारा।”

मिस वर्ल्ड मानुषी ने लिखा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं कियारा… आपको ढेर सारा प्यार और सफलता की शुभकामनाएं।”

परिणीति ने अपनी पोस्ट में कहा, “जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं कियारा! ढेर सारा प्यार, मेरी गर्ल।”

रकुल प्रीत सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कियारा की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और कहा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं.. आपका साल प्यार, हंसी और सफलता से भरा हो।”

उन्होंने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ जिमी शेरगिल, मोहति मारवाह, विजेंद्र सिंह जैसे कलाकार नजर आए।

इसके बाद वह 2016 में रिलीज हुई क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आईं। इस फिल्म ने उनके करियर को थोड़ा आगे बढ़ाया। उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘भारत अने नेनु’ में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम किया। इसके अलावा, फिल्म ‘मशीन’ में भी नजर आईं।

उन्होंने जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगु फिल्म ‘विनया विधेय रामा’ में काम किया। वह वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘कलंक’ में भी दिखाई दी। लेकिन करियर को और आगे ले जाने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ रही। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशित किया था और उनके अपोजिट शाहिद कपूर थे।

इसके बाद इंडस्ट्री में कियारा का सिक्का चल गया। वह अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ कॉमेडी फिल्म ‘गुड न्यूज’ में भी नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। उन्होंने ‘शेरशाह’, ‘गिल्टी’, ‘लक्ष्मी’, ‘सत्यप्रेम की कथा’, ‘जुग जुग जियो’, ‘भूल भुलैया 2’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ एक्टर राम चरण के साथ पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ है। वहीं रणवीर सिंह की ‘डॉन 3’ का भी हिस्सा रहेंगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More