आजकल दर्शक रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर समझते हैं : खयाति केसवानी

मुंबई, 12 जून (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस ख्याति केसवानी टीवी सीरियल ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में अमृता का किरदार निभा रहीं है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में खलनायक का किरदार निभाने पर अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में खुलकर बात की।

ख्याति ने कहा, “एक हीरो तब तक सही मायने में हीरो नहीं होता जब तक कि उसकी जिंदगी में कोई खलनायक न हो। मैंने पहले भी नेगेटिव रोल निभाए हैं, लेकिन शो ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ की शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हुआ कि समय कितना बदल गया है।”

उन्होंने कहा, “खलनायक का किरदार पहले बहुत नेगेटिव हुआ करता थी, जहां किरदार जानबूझकर हीरो या हीरोइन को परेशान करता था। लेकिन, अब ग्रे शेड्स आ गए हैं। उदाहरण के लिए, मेरे शो में मेरा किरदार अमृता जो कुछ भी करती है, वह अपने बेटे कुणाल के लिए करती है। उसका किसी को परेशान करने का कोई इरादा नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “दर्शकों की मानसिकता में बदलाव आया है। वे किरदारों की भावनाओं को समझते हैं। पहले लोग नेगेटिव रोल निभाने वाले एक्टर्स को असल जिंदगी में भी नापसंद करते थे। लेकिन आजकल दर्शक रील लाइफ और रियल लाइफ में साफ अंतर कर सकते हैं। वे हमारे ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस की सराहना करते हैं और हमें प्यार करते हैं।”

आने वाले एपिसोड में, उर्मिला, कुणाल, गीत और अमृता के साथ मिलकर सिद्धार्थ और आशी को अलग करने की कोशिश करती है, वह इसके लिए कुणाल को तलाक देने का प्लान बनाती है। गीत सिद्धार्थ को आशी के खिलाफ करने की कोशिश करती है, जिससे गलतफहमी पैदा होती है और सिद्धार्थ गलती से अमित को धक्का दे देता है। आशी गलतफहमी में पड़ जाती है और मानती है कि सिद्धार्थ ने जानबूझकर अमित को नुकसान पहुंचाया है।

सिद्धार्थ आशी को कुणाल से शादी करने से रोकता है। वहीं उसका परिवार आशी को सिद्धार्थ के साथ भाग जाने के लिए कहता है। वह सिद्धार्थ से कहती है कि अगर वह उससे सच्चा प्यार करता है तो उसे छोड़ देना चाहिए। इस बीच, अमित कुणाल के प्लान को सुन लेता है और उसे रोकने की कोशिश करते समय घायल हो जाता है।

‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शो शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More