नवविवाहित जोड़े सोनाक्षी -ज़हीर को आलिया भट्ट, और कई अन्य हस्तियों से शुभकामनाएं मिलीं

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को मुंबई में विशेष विवाह अधिनियम के तहत आधिकारिक रूप से शादी की। यह जोड़ा 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। इस खास मौके पर आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सोनाक्षी और जहीर को शुभकामनाएं भेजते हुए आलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बधाई सोना और जहीर! आप दोनों प्यार और खुशी से भरे हुए लग रहे हैं!! “अ बिग  हग एंड वेलकम तो थे क्लब ” 

alia

आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर नवविवाहित जोड़े की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई भी दी।

aayushmaan

अथिया ने भी इंस्टाग्राम पर इस खुश जोड़े को शुभकामनाएं दीं और लिखा, “बधाई हो सोना और जहीर। आपके लिए अनंत प्यार और खुशी की कामना करती हूं।”

athiya

भूमि ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप दोनों को प्यार और खुशियों से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं”

bhumi

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More