भरत अहलावत के साथ मेरा रिश्ता ‘टॉम एंड जेरी’ जैसा: स्वाति शर्मा

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी सीरियल ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ अपने अलग कॉन्सेप्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। लोग शो में स्वाति शर्मा और भरत अहलावत की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

सीरियल में स्वाति आशी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि भरत सिद्धार्थ का किरदार निभा रहे हैं। दोनों ने अपनी दोस्ती को लेकर बात की और इसे ‘टॉम एंड जेरी’ जैसा रिश्ता बताया।

स्वाति और भरत पहले भी साथ काम कर चुके हैं, लेकिन ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में दोनों ने पहली बार लीड पेयर के तौर पर काम किया है। उनकी लंबे समय से चली आ रही दोस्ती सेट पर साफ दिखाई देती है।

दोनों मिलकर काफी शरारत करते हैं, यही नहीं दोनों के बीच लड़ाइयां भी होती है, बावजूद इसके वह एक-दूसरे की परवाह करते हैं। समय के साथ उनकी दोस्ती गहरी होती गई हैं।

अपने ऑफ-स्क्रीन रिश्ते के बारे में बात करते हुए स्वाति ने कहा, “भरत और मैं एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, और ‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ में साथ काम करना वाकई बहुत मजेदार रहा है। हमारा रिश्ता ‘टॉम और जेरी’ जैसा है, हम एक दूसरे से लगातार झगड़ते हैं, एक-दूसरे को चिढ़ाते रहते हैं, लेकिन एक दूसरे का साथ भी देते हैं। यही वह चीज है जो हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को इतना खास और असल बनाती है।”

भरत ने आगे कहा, “स्वाति और मेरे बीच एक यूनिक रिश्ता है जो सिर्फ को-स्टार्स होने से कहीं बढ़कर है। शो में दर्शकों ने आशी और सिद्धार्थ को कई मौकों पर बहस करते और एक-दूसरे की बातों से असहमत होते देखा है, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, हमारे रिश्ते की नींव एक गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान है। यह चीज हमें सिद्धार्थ और आशी के किरदार में को वास्तिव बनाने में मदद करके हैं, और मुझे लगता है कि दर्शक इसे पर्दे पर देख भी सकते हैं।”

शो में राघव के किरदार में मयंक मलिक, नीलिमा के रोल में आरजू गोवित्रिकर और अमृता की भूमिका में ख्याति केसवानी हैं।

‘चाहेंगे तुम्हें इतना’ शेमारू उमंग पर प्रसारित होता है।

–आईएएनएस

पीके/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More