मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल आउटफिट में स्पॉट हुईं नोरा फतेही

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। अपने डांस मूव्स और बोल्ड अवतार को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नोरा फतेही को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्‍हें वाइट कलर के शॉर्ट्स और ग्रीन, वाइट कलर की जैकेट में देखा गया। हमेशा की तरह नोरा इस आउटफिट में भी खूबसूरत लग रही थी। एक्‍ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक शेड्स के साथ पूरा किया। वीडियो में नोरा को एक पिंक कलर का बैग भी कैरी करते हुए देखा जा सकता है।

एक्‍ट्रेस और डांसिंग दिवा नोरा फतेही ने हाल ही में नया गाना ‘नोरा’ रिलीज किया है। इसे लेकर नोरा ने कहा था कि यह गाना दिखाता है कि मोरक्को, कनाडा और भारत में किस तरह उन्होंने अपनी जगह बनाई। नोरा ने कहा था, “‘नोरा’ बनाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय यात्रा रही है।” ‘नोरा’ के लिए एक्ट्रेस ने अपनी मोरक्कन, कनाडाई और भारतीय जड़ों को एक सिम्फनी में मिलाया है। मोरक्कन लय ने गाने को एनर्जी से भर दिया है। गाने के बोल अंग्रेजी और दरीजा (मोरक्कन अरबी) में हैं।

गाने को लेकर एक्‍ट्रेस ने कहा था, ”यह गाना दिखाता है कि मोरक्को, कनाडा और भारत में किस तरह मेरी पहचान बनी है। यह मेरी विरासत और व्यक्तिगत सफलता की कहानी को दुनिया के साथ शेयर करने का मेरा तरीका है। मुझे उम्मीद है कि यह सभी को अपनी अनूठी पहचान को अपनाने, अपनी विविधता का जश्न मनाने और अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में खुशी खोजने के लिए प्रेरित करेगा।” नोरा मूल रूप से मोरक्को की हैं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था। उन्होंने 2014 में पहली फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन’ के साथ भारत में कदम रखा था।

इसके बाद उन्हें सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले विवादास्पद रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नौवें सीजन और ‘झलक दिखला जा’ में देखा गया। बता दें कि नोरा ने तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें ‘टेम्पर’, ‘बाहुबली : द बिगिनिंग’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों के गानों में देखा गया था। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई बेहतरीन गानों में अपने काम से एक अलग पहचान बनाई है। उनके गानों में ‘दिलबर’, ‘ओ साकी साकी’, ‘जेडा नशा’ और ‘मानिके’ जैसे डांस नंबर शामिल हैं। उन्हें पिछली बार ‘क्रैक’ और ‘मडगांव एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में अभिनय करते देखा गया।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More