पति मजहर सईद के साथ काम करके खुश हैं मौली गांगुली

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। एक्‍ट्रेस मौली गांगुली ने शो ‘जननी : एआई की कहानी’ में पति मजहर सईद के साथ काम करने को लेकर बात की। उन्‍होंने कहा कि लगभग दो दशकों के बाद फिर से साथ काम करना एक ताजगी भरा अनुभव है।

शो में इरा शर्मा की भूमिका निभाने वाली मौली ने अपने पिछले सहयोगों के बारे में बात करते हुए कहा, ”लगभग दो दशक बाद फिर से साथ काम करना ताजगी भरा अनुभव है। ‘कहीं किसी रोज’ में हम एक दूसरे के अपोजिट नहीं थे, इसलिए यह अनुभव बिल्कुल नया और रोमांचक है।”

इस बार वह पर्दे पर एक ऐसे जोड़े की भूमिका निभा रहे हैं जो उनके पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में एक अनोखी गतिशीलता जोड़ देगा।

मौली ने इस अनुभव के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह वास्तव में इसका आनंद ले रही हैं। पर्दे के पीछे और पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री ने उनके किरदारों में प्रामाणिकता जोड़ दी है, जिससे यह शो दर्शकों के लिए और भी अधिक आकर्षक बन गया है।

जीवनसाथी के साथ काम करना एक अनोखा अनुभव हो सकता है और मौली और मजहर के लिए यह किसी आनंद से कम नहीं है।

‘साक्षी’, ‘आठवां वचन’ और ‘लागी तुझसे लगन’ में अपने काम के लिए मशहूर मौली ने कहा, “यह वाकई में सुकून देने वाला है क्योंकि साथ आना, साथ में घर जाना और साथ में समय बिताना बहुत मजेदार है। वरना हम लोग आम तौर पर एक-दूसरे की सेट की कहानियां शेयर करते थे।”

इससे पहले वह डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 4’ में नजर आए थे। इसमें उनकी मजबूत साझेदारी और केमिस्ट्री को दिखाया गया था। यह जोड़ा 2010 में शादी के बंधन में बंधा था।

इस शो में मजहर ने विराट शर्मा की भूमिका निभाई है। इसके अलावा इसमें प्राप्ति शुक्ला, नितिन गुलेरिया, सुमित कौल, प्रियांक ततारिया और आशिका भाटिया भी हैं।

एमएजे प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, ‘जननी : एआई की कहानी’ दंगल टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

मौली इससे पहले ‘बाल शिव-महादेव की अनदेखी गाथा’, ‘जमाई राजा’, ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’, ‘आसमान से आगे’ और ‘मानो या ना मानो 2’ जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More