तेलुगू स्टार राम चरण, महेश बाबू ने हैदराबाद में वोट डाला

मुंबई, 13 मई (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्‍मों के सितारे राम चरण, जो अपनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ की तैयारी कर रहे हैं और महेश बाबू, जिन्हें हाल ही में ‘गुंटूर करम’ में देखा गया था, ने चल रहे लोकसभा चुनाव में हैदराबाद में वोट डालकर देश के नागरिक होने का अपना कर्तव्‍य पूरा किया।

राम चरण सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वोट डालने के लिए अपनी पत्‍नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ जुबली हिल्स क्लब मतदान केंद्र गए।

वोट डालने के बाद अभिनेता को कार्यक्रम स्थल पर तैनात पपराजी के लिए पोज देते देखा गया। उन्हें मैंडरिन कॉलर वाली सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहने देखा गया।

उन्होंने अपने लुक को धूपरोधी चश्मे से पूरा किया।

इससे पहले राम चरण ने पीथापुरम में जनसेना पार्टी प्रमुख और अपने चाचा पवन कल्याण से मुलाकात की और लोगों से उनके लिए वोट करने की अपील की।

महेश बाबू और उनकी पत्‍नी नम्रता शिरोडकर ने भी हैदराबाद में वोट डाला और अपने मताधिकार का उपयोग किया।

महेश बाबू को नीले रंग की टी-शर्ट और पैंट व टोपी पहने देखा गया।

–आईएएनएस

एसजीके/

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More