फूड पॉइजनिंग के चलते जाह्नवी कपूर मुंबई के अस्पताल में भर्ती

 MUMBAI: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग हो गई थी और इसी वजह से वे साउथ मुम्बई के एच एन‌ रिलायंस अस्पताल में भर्ती हैं. परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र ने  जाह्नवी के अस्पताल में होने की पुष्टि की.

सूत्र ने बताया कि जाह्नवी कपूर चेन्नई गई हुईं थीं और मंगलवार को वहां से लौटते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खा लिया था. घर आकर जाह्नवी की तबीयत खराब हो गई थी और कल उन्हें काफी कमजोरी का एहसास हो रहा था. सूत्र ने कहा कि तबीयत खराब होने और कमजोरी महसूस होने की वजह स उन्हें बुधवार को डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?
पारिवारिक सूत्र ने बताया कि फिलहाल जाह्नवी कपूर की हालत ठीक है. एक्ट्रेस को शुक्रवार तक अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी. बता दें कि जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ को लेकर सुर्खियों में हैं.

लेखक के बारे में

By Nivedita Jha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More