पंजाबी फिल्म ‘शाहकोट’ के पोस्टर में फ्लाइट का इंतजार करते दिखे गुरु रंधावा

मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी, भांगड़ा, इंडी-पॉप और बॉलीवुड के हिट सॉन्ग देने वाले गुरु रंधावा की अपकमिंग फिल्‍म ‘शाहकोट’ का नया पोस्टर रविवार को सामने आया।

इसमें गुरु की दो तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें वह पासपोर्ट पकड़े हुए हैं और अपने सामान के साथ चलते नजर आ रहे हैं।

पंजाबी सिनेमा में गुरु रंधावा की पहली फिल्म में ईशा तलवार, राज बब्बर, सीमा कौशल, हरदीप गिल और गुरशाबाद भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘शाहकोट’ का लेखन और निर्देशन ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘लव पंजाब’ और ‘फिरंगी’ जैसी फिल्में करने वाले राजीव ढींगरा ने किया है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए राजीव ने कहा, ”एक निर्देशक के तौर पर मेरा एकमात्र उद्देश्य वैश्विक दर्शकों के लिए सामूहिक और स्तरीय अपील वाली कहानियां लाना है। शाहकोट के साथ, मैं कह सकता हूं कि यह एक आम प्रेम कहानी नहीं है।”

इस फिल्म का निर्माण ऐम7स्काई स्टूडियो के अनिरुद्ध मोहता ने 751 फिल्म्स एंड रापा नुई फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। संगीत और बैकग्राउंड स्कोर जतिंदर शाह ने दिया है।

अनिरुद्ध ने कहा, ”मेरा मानना ​​है कि पंजाबी फिल्में अगली बड़ी चीज बनने जा रही है। एक निर्माता के तौर पर मेरा उद्देश्य फिल्म निर्माण में नए आयाम लाना और ऐसी कहानियां सामने लाना है, जो दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा भावनाओं को जगाने की क्षमता रखती हों।”

फिल्म को मेलोडी, कहानी और बहुप्रतीक्षित प्रदर्शनों का एक संयोजन बताया जा रहा है। यह फिल्म दुनिया भर में सेवन कलर्स द्वारा सिनेमाघरों में वितरित की जाएगी।

‘शाहकोट’ 4 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

एमकेएस/एबीएम

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More