वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बनेंगी आलिया और शरवरी, फिल्म के नाम से उठा पर्दा

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। पिछले काफी दिनों से खबरें थीं कि वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स में आलिया भट्ट की एंट्री होने वाली है। इसकी अनाउंसमेंट खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी, लेकिन फिल्म के नाम से पर्दा नहीं उठाया था। पर अब टाइटल को जारी कर दिया गया है।

इस फिल्म में शरवरी वाघ भी सुपर एजेंट का रोल निभाती नजर आएंगी। पहली फीमेल स्पाई यूनिवर्स फिल्म का नाम ‘अल्फा’ होगा।

मेकर्स ने शुक्रवार को ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

वीडियो में केवल आलिया की आवाज है, जिसमें वह कहती हैं, ”ग्रीक अल्फाबेट का सबसे पहला अक्षर और हमारे प्रोग्राम का मोटिव… सबसे पहले, सबसे तेज, सबसे वीर। ध्यान से देखो तो हर शहर में एक जंगल है और जंगल में हमेशा राज करेगा अल्फा!”

इस वीडियो को आलिया भट्ट ने भी शरवरी के साथ मिलकर पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, ‘अब अल्फा गर्ल्स का टाइम आ गया है।”

वीडियो इस धारणा को खारिज करता है कि केवल आदमी ही अल्फा हो सकते हैं।

‘अल्फा’ को शिव रावल डायरेक्ट करेंगे, जो स्ट्रीमिंग सीरीज ‘द रेलवे मेन’ डायरेक्ट कर चुके हैं। इसका निर्माण वाईआरएफ के तहत किया जा रहा है।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

स्पाई यूनिवर्स के लिए तैयार फिल्मों में ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की लीड रोल वाली ‘वॉर 2’, ‘पठान 2’ और ‘टाइगर बनाम पठान’ शामिल हैं।

इस फिल्म में आलिया भट्ट अपने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करती दिखेंगी। वहीं शरवरी भी जबरदस्त एक्शन में नजर आएंगी।

इस फिल्म में बॉबी देओल भी दिखाई देंगे। फिल्म के टाइटल का खुलासा होने के बाद अब दर्शक रिलीजिंग डेट का इंतजार कर रहे है।

–आईएएनएस

पीके/केआर

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More