हर एक्टर की ख्वाहिश काजोल के साथ काम करना होता है : आदित्य सील

मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। काजोल और प्रभु देवा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘महाराग्नि-क्वीन ऑफ क्वींस’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अब एक और नए एक्टर को कास्ट किया गया है। मेकर्स ने बताया कि आदित्य सील इस फिल्म में अहम रोल निभाएंगे। इस फिल्म को चरणतेज उप्पलापति डायरेक्ट कर रहे हैं।

आदित्य सील ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने कहा, “मैं काजोल को देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मुझे यकीन है कि मेरी जनरेशन का हर एक एक्टर का सपना काजोल के साथ काम करने का जरूर होगा। अब उनके साथ फिल्म में काम करना मेरे लिए वाकई सम्मानजनक है।”

प्रभु देवा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “प्रभु देवा के बारे में मैं क्या कहूं, एक बच्चे के रूप में हम सभी उनके डांस मूव्स की कॉपी करने की कोशिश करते थे। और अब उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।”

एक्टर ने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए इन आइकन के साथ काम करने और स्क्रीन स्पेस शेयर करने का एक शानदार अवसर है।”

‘महाराग्नि – क्वीन ऑफ क्वींस’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें काजोल और प्रभुदेवा 27 साल बाद एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले इस जोड़ी को ‘मिनसारा कनवु’ (1997) में देखा गया था।

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता, छाया कदम और प्रमोद पाठक भी नजर आएंगे।

ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट रखने वाले आदित्य ने 2002 में मनीषा कोइराला स्टारर ‘एक छोटी सी लव स्टोरी’ से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वे ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’, ‘पुरानी जींस’, ‘तुम बिन 2’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ’99 सॉन्ग्स’ और ‘रॉकेट गैंग’ में नजर आए।

‘महाराग्नि – क्वीन ऑफ क्वींस’ के अलावा आदित्य के पास अक्षय कुमार अभिनीत ‘खेल खेल में’ भी है।

हाल ही में, फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया, जिसमें काजोल का दमदार रूप देखने को मिला। इस टीजर की शुरुआत प्रभु देवा से होती है, जो रनवे पर दौड़ रहे एक शख्स का पीछा करते हैं। वहीं संयुक्ता मेनन को कार स्टंट करते हुए दिखाया जाता है। इस बीच नसीरुद्दीन शाह की झलक भी मिलती है, जो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं और फिर होती है काजोल की धांसू एंट्री…जो मां दुर्गा पूजा के जश्न के बीच सामने आती है।

दुर्गा पूजा में काजोल गुंडों की पिटाई करती हुई दिखाई देती हैं। इस दौरान काजोल डायलॉग बोलती हैं, ”पावर मांग के नहीं, छीनने से मिलती है।” इसके बाद वह कहती हैं, “मां सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की समृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े… फुल टू देसी…”

इस टीजर को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, “आप लोगों के साथ इसे शेयर करते हुए बहुत खुशी हो रही है। महाराग्नि यानी रानियों की रानी, थोड़े पल के लिए रुकें और आनंद लें! उम्मीद है कि आप लोगों को यह पसंद आएगी। फिल्म चरणतेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित है।”

पत्नी काजोल के अपकमिंग फिल्म के टीजर पर अजय देवगन ने कमेंट किया और लिखा, “आली रे आली, महाराग्नि आली”।

फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज और ई7 एंटरटेनमेंट्स लेबल के तहत किया गया है। वेंकट अनीश डोरिगिल्लू और हरमन बावेजा द्वारा निर्मित, एक्शन फिल्म में फोटोग्राफी डायरेक्टर जीके विष्णु हैं।

स्क्रीनप्ले निरंजन अयंगर और जेसिका खुराना का है। प्रोडक्शन डिजाइनर साही सुरेश, एडिटर नवीन नूली और म्यूजिक डायरेक्टर हर्षवर्धन रामेश्वर हैं। फिल्म की कहानी निरंजन अयंगर और जेसिका खुराना ने मिलकर लिखी है।

महारागनी पूरे भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

–आईएएनएस

पीके/एसकेपी

लेखक के बारे में

By Samridh Bharat

Samridh Bharat is leading digital media house based in Jharkhand . At Samridh Bharat we completely believe to deliver real, ontime and ethical news content to our readers so that they can update their knowledge and information by 24*7. 

Read More